• Fri. Feb 13th, 2026

फसल खराब होने से परेशान किसान खेत में लगे पेड़ पर फांसी से लटकता मिला शव

ByVijay Singhal

Oct 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शनिवार को एक किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। घर वालों ने देखा तो रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नगला उटावर गांव की है।  गांव निवासी दीन मौहम्मद (65) ने पहले धान की फसल लगाई। वह फसल बर्बाद हो गई। इसके बाद उसने किसी तरह पैसों का इंतजाम करके दूसरी बार धान लगवाया था। बताया गया कि इस बार भी कुछ दिन बाद फसल खराब हो गई। इससे काफी परेशान था। शनिवार की तड़के वह घर से खेत की तरफ गया था। वहां खड़े पेड़ में अपनी साफी का फंदा बनाकर लटक गया। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे देखने के लिए खेत की तरफ गए। वहां उसका शव लटका देखकर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को सांत्वना देते रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.