• Fri. Oct 31st, 2025

तेज हवा और बारिश से किसान परेशान

ByVijay Singhal

Mar 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बुधवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया। जिले भर में कई स्थानों पर पहले आंधी और फिर बारिश हुई। हालांकि नगर व कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम का बदला रूप देखकर किसान परेशान हो उठे। बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। तेज धूप खिलने के बाद दोपहर तक मौसम गर्म बना रहा। दोपहर बाद मौसम बदलने लगा। शाम पांच बजे के बाद तेज हवा और फिर बारिश होने लगी। मौसम के इस बदलाव से किसानों की सांसें अटकी रहीं। तेज हवा व बारिश के कारण किसानों को ओलावृष्टि की आशंका सताने लगी। वहीं राहगीर बारिश से बचने का प्रयास करते दिखे। देहात क्षेत्र के कोसीकलां, टैंटीगांव, नौहझील, फरह, बलदेव एवं महावन तेज हवा के साथ बरसात हुई। जबकि वहीं नंदगांव, टाउनशिप आदि क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। इस कारण अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि बारिश का पानी पकी हुई गेहूं, सरसों व आलू की पकी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह ने बताया कि छाता क्षेत्र में बारिश की वजह से सरसों की फसल में नुकसान होने की संभावना है। पहले हुई बारिश में फसलों में सात प्रतिशत होने की बात सामने आई थी। गौरतलब है कि जिले में 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं , 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों, 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की फसल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.