हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बिजली पानी, और बेसहारा गौ वंशों जैसी विभिन्न समस्याओं को लेकर राया ब्लांक और बिजली घर पर बैठक कर घेराव किया जहां बिजली विभाग पर भ्रष्ट होने के संगीन आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के जेई को किसानों ने अपनी बिजली समस्या से सम्बन्धित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ और जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान के साथ ने ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद राया ब्लांक पर वीडियो कार्यालय पहुंचे किसानों ने समस्याओं को लेकर पहुंचे तो कार्यालय पर वीडियो के नहीं नहीं मिलने पर किसानों का ग़ुस्सा भड़क गया। और जमकर वीडियो मुर्दाबाद के नारे लगाए जिस पर किसानों के पास पहुंचे वीडियो के प्रतिनिधि ने किसानों की समस्याओं को सुना और 4 दिन में समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया वहीं किसानों ने वीडियो प्रतिनिधि को भी एक ज्ञापन सौंपा। किसानों के साथ बैठक में शामिल हुए किसानों में राष्ट्रीय सचिव विजयपाल सिंह, गिर्राज हवलदार, गुड्डा, जगदीश रावत, ठाकुर रीतराम, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ, भारतीय भानु के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान, लक्ष्मी नारायण,, सुरेन्द्र सिंह चौधरी, छतरपाल, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
