हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी सलीम खान के नेतृत्व में मथुरा महानगर के ङीग गेट मनोहरपुरा नई बस्ती मटिया गेट आदि क्षेत्रों में पीने के मीठे पानी की मांग के लिए
जोरदार नारेबाजी कर हाथों में पट्टिका लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ता बिजली पानी दे नहीं पाई यह सरकार निकम्मी है जनता को पीने का मीठा पानी दो जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया समस्या के समाधान की मांग के लिए जेे ई आशीष यादव जी को ज्ञापन सोपा। भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ता अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत टोपी पहनकर ङीग गेट चौराहा पहुंचे आजाद मार्केट से नारेबाजी करते हुए ङीग गेट चौराहे पर पहुंचकर नगर निगम मुरादाबाद जनता को मीठा पानी दो के गगन भेदी नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा महानगर में पीने के मीठे पानी की समस्या सुरसा की तरह मुंह फाड़े हुए हैं मथुरा महानगर की नई बस्ती मनोहरपुर क्षेत्र में करीब 15 दिन से जनता को पीने का मीठा पानी नसीब नहीं हुआ है यहां की जनता खारे पानी से अपना जीवन ज्ञापन कर रही है मथुरा वृंदावन नगर निगम तो बन गया है लेकिन नगर निगम की कोई सुविधा नहीं है मथुरा महानगर की जनता पैसे से पानी खरीद कर अपना जीवन ज्ञापन कर रही है मथुरा महानगर में मीठे पानी पर जल माफियो का राज है मथुरा महानगर में अब गंगाजल की सप्लाई भी नहीं होती।
मथुरा महानगर की जनता अपने पैसे से पानी खरीद कर पीने के लिए मजबूर है नगर निगम के अधिकारी कुंभकरण की नीद सोए हुए हैं जिसकी किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ता
कड़े शब्दों में निंदा करते हैं ।अगर 3 दिन के अंदर मथुरा महानगर की जनता को पीने का मीठा पानी नहीं मिला तो मथुरा नगर निगम के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी राजवीर नेताजी नेे संयुक्त रूप से कहा वार्ड नंबर 12 राधेश्याम कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है यहां पर सफाई कर्मचारी 15 15 दिन तक नहीं आते जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं गंदगी की वजह से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है
कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ नगर निगम जनता का उत्पीड़न करने में मस्त है। इस मौके पर वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद नगर प्रभारी फैजान कुरैशी अशोक रावल विनोद निषाद मुनीश कुरैशी सोनू कुरैशी चिरागुद्दीन कुरेशी तनवीर कुरेशी रिहान कुरेशी समीर कुरेशी हालन कुरैशी लुकुट बिहारी निषाद सत्तार इकबाल कुरैशी लाला कुरैशी जाहिद कुरैशी बॉबी कुरेशी असलम कुरैशी बंटी कुरैशी बंटी खान कैफ कुरैशी लाल निषाद पप्पू निषाद सहित दर्जनों किसाान कार्यकर्ता मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
