हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेब में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता द्वारा बलदेब ब्लाक के परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें पांच किसान भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं, लेकिन अभी तक शासन प्रशासन मौन साधे हुए है। किसान अपनी लड़ाई को लड़ते हुए इच्छा मृत्यु तक पहुंच चुके हैं। रविवार को हरिपाल सिंह, लालसिंह तोमर, अवधेश रावत, विरला सिंह, उदयवीर सरपंच ने अपने शरीर से खून निकाल कर महामहिम राष्ट्रपति क ज्ञापन लिखा बलदेब ब्लाक के खंड विकास अधिकारी प्रभात रंजन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि किसानों की मांगों को लेकर अधिकारी मौन बैठे हुए हैं, जिससे तो हमें राष्ट्रीय इच्छा मृत्यु दे दें। बलदेव ब्लाक के परिसर में भाकियू अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रविवार को चौथा दिन था, जिसमें मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर द्वारा निर्णय लिया गया कहा कि सोमवार को दोपहर बारह बजे तक ब्लाक परिसर में महापंचायत की जाएगी। उसके उपरांत बलदेब से यमुना एक्सप्रेस-वे तक पैदल मार्च किया जाएगा। वहां यमुना एक्सप्रेस-वे को जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे को जाम करने में जो लोगों को दिक्कत होगी, उसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी। जिला संयोजक उदयवीर सिंह सरपंच ने कहा कि किसान अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन जिलाधिकारी किसानों की मांगों की अनसुनी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं की बुवाई हो चुकी है। कुछ दिन में ही फसल बृद्धि करेगी। अपनी फसल की सुरक्षा के लिए किसानों द्वारा लगाए जाने वाले कंटीले तारों पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है, लेकिन आबारा जानवरों और बेसहारा गौवंशों की कोई व्यवस्था नहीं की है। ऐसी स्थिति में किसान अपनी फसल की सुरक्षा कैसे कर पायेगा। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी फसलों की सुरक्षा हेतु इंतजाम कराएं जायें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, संदीप चौधरी, बिल्ला नेता, लाल सिंह तोमर, गोपाल पांडेय , सोबरन सिंह, रतन बाबा ,हरपाल प्रधान ,खुशी पहलवान, सुरेश परिहार, विपत्ति काका, शिव सिंह छौंकर, राजू आदि किसान मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
