• Thu. Feb 12th, 2026

खेतों से पानी नहीं निकलने से थे परेशान,टॉवर पर चढ़े किसान

ByVijay Singhal

Sep 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन तहसील के सौंख क्षेत्र के गांव बछगाव में अपनी मांगों को लेकर दो किसान टॉवर पर चढ़ गए। किसानों की मांग है कि उनके खेतों में पानी भर जाता है जिसकी वजह से हर साल उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। खेतों से पानी की निकासी की मांग को लेकर टॉवर पर किसानों के चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित किसानों को समझाने का प्रयास करने लगी। सौंख क्षेत्र के गांव बछगाव के किसान पिछले कई वर्षों से खेतों में जलभराव हो जाने की समस्या से परेशान हैं। यहां अधिक वर्षा या बंबा की पटरी टूट जाए तभी इनके खेतों में पानी भर जाता है। पानी की निकासी न होने के कारण खेतों में कई कई दिन तक पानी भरा रहता है जिसकी वजह से फसल बर्बाद हो जाती है। गुरुवार को सौंख क्षेत्र के बछगाव में तहसील प्रशासन से परेशान किसान मांगों को लेकर मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने जब किसानों को टॉवर पर चढ़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टॉवर पर चढ़े किसानों को समझाने लगे। गांव बछगाव के रहने वाले किसान खेतों में पानी भरा होने के कारण बुवाई नहीं कर पा रहे। जिससे परेशान हो कर गांव के रहने वाले किसान डोरी लाल और टुंडा गुरुवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। किसानों की मांग है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह नीचे नहीं उतरेंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.