हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना सुरीर के अंतर्गत गांव विधूनी के समीप देर रात आलू उतार कर लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गयी। इसके चलते ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव विधूनी, सुरीर निवासी संजीव (35) ट्रैक्टर की ट्रॉली से आलू लेकर नौहझील क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोरेज में आलू उतारने गया था। कोल्ड से आलू उतारने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर गांव की और लौट रहा था। देर रात करीब 11:45 बजे गांव के समीप अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गया। इसके चलते ट्रैक्टर चला रहा संजीव ट्रैक्टर के नीचे दबने से गंभीर रूप घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे संजीव को निकलवाकर उपचार को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव विधौनी के समीप देर रात ट्रैक्टर पलटने से चालक संजीव उर्फ संजू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि संजू के पिता की करीब छह साल पहले ही मौत हो गयी थी। अब संजीव उर्फ संजू की मौत के बाद मां का बुढ़ापे का सहारा तो पत्नी और चार बच्चों के पालन पोषण करने वाला चला गया। लोगों ने प्रशासन से मृतकाश्रितों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
