• Thu. Feb 19th, 2026

कट और पुल के लिए किसान नेताओं ने भरी हुंकार

ByVijay Singhal

Sep 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सुरीर स्थित सेनानी गेट के समीप महाराणा पार्क में महापंचायत हुई। इसमें यमुना एक्सप्रेस-वे पर टैंटीगांव-सुरीर के मध्य कट एवं औहावा-स्यारहा के मध्य यमुना नदी पर पक्के पुल के निर्माण के लिए किसान नेताओं ने हुंकार भरी। महापंचायत में किसान नेता रामबाबू सिंह कटेलिया ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर कट एवं यमुना नदी पर पक्के पुल के निर्माण की मांग उचित है। यदि जनता चाहेगी तो कट और पुल बनकर रहेगा। भाकियू भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. किरनपाल सिंह ने कहा कि कट एवं पुल बनने से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जेवर से नोएडा के 40 किलोमीटर के क्षेत्र में सरकार पांच कट बनवा सकती है, ऐसे में बाजना कट से वृंदावन कट की दूरी 40 किलोमीटर है तो कट क्यों नहीं बन सकता। किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मांट को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मांगें नहीं मानीं तो प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। महापंचायत में भाकियू के विभिन्न संगठन लोकशक्ति, भानु, किसान संगठन, अराजनैतिक, अंबाबता व महाशक्ति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर ठा. कर्नल सिकरवार, ब्रजमोहन राघव, मदन राघव, ठा. ओमवीर सिंह, सतेंद्र प्रताप, यशवीर सिंह राघव, संजीव सिंह, लोकेश ठाकुर, राजेश राणा, ठा. महादेव सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता खुशीराम व संचालन महावीर स्वामी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.