मथुरा आज दिनांक 8 नवंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिजली विभाग द्वारा चौविया पाड़ा क्षेत्र के निर्दोष लोगों पर की गई झूठी एफ आई आर के विरोध में व एसडीओ गौरव गुप्ता व जै ई व अन्य अधिकारियों द्वारा चौविया पाड़ा क्षेत्र में महिलाओं से किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में एसडीओ गौरव गुप्ता व जै ई के खिलाफ मुकदमे की मांग के लिए चौविया पाड़ा क्षेत्र में घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया इसके बाद किसान नेता कोतवाली पहुंचे कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी जी से मुलाकात कर एसडीओ गौरव गुप्ता व जै ई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की शहर कोतवाल ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया किसी को भी फर्जी केस में नहीं फसाया जाएगा इसकी निष्पक्ष जांच होगी उसके बाद किसान नेता कोतवाली से बाहर आए किसान नेताओं ने चौविया पाड़ा क्षेत्र में पहुंचकर घर घर जाकर बिजली विभाग के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जनता ने किसान नेताओं को बताया हमारे क्षेत्र में अंडरग्राउंड विद्युत लाइन पड़ी हुई है मीटर घरों के बाहर लगे हुए हैं घरों के अंदर चोरी कैसे हो सकती है इसी बात पर विद्युत विभाग ने निर्दोष लोगों पर मुकदमे दर्ज कराए हैं
वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह नेताजी जिला उपाध्यक्ष रणवीर प्रधान जी खरवा जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी जिला प्रवक्ता धर्मवीर सिंह महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से कहा विद्युत विभाग ने यहां की जनता पर अत्याचार किया है जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा निर्दोष लोगों पर मुकदमे लगाए गए हैं यहां की जनता ने विद्युत विभाग की टीम के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया
महानगर में विद्युत विभाग के बॉक्स जगह-जगह खुले पड़े हुए हैं जिससे कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है अंडरग्राउंड विद्युत लाइन से बरसात के मौसम में घुआ निकलता है करंट आता है जिस और विद्युत विभाग नहीं देखता विद्युत विभाग के अधिकारी सिर्फ बिल के नाम पर और चेकिंग के नाम पर जनता को लूटने में मस्त हैं सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है चेतावनी देते हुए कहा विद्युत विभाग के अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं जनता पर लगे झूठे मुकदमे वापस ले अभद्रता करने वाले विद्युत अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए नहीं तो दिनांक 15 नवंबर 2023 से मथुरा बिजली घर विद्युत केेट पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
इस मौके पर प्रमुख रूप से किसान नेता चंद्रपाल यदुवंशी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद समाजसेवी विजय चतुर्वेदी मथुरा नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी नगर प्रभारी फैजान कुरैशी वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद युवा नगर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरैशी वृंदावन नगर उपाध्यक्ष सूरज निषाद विष्णु निषाद पप्पू निषाद नगर उपाध्यक्ष बॉबी कुरैशी
परसोत्तम निषाद अंकित मनोज आदि।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
