हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के युवक ने हरियाणा के जिला फरीदाबाद में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को NIT थाना प्रभारी सुनीता व उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने जीजा के साथ पीड़िता की बहन का रिश्ता लेकर घर आया था। इस दौरान आरोपी ने नंबर लेकर पीड़िता से बातचीत शुरू की थी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सतवीर है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला है। आरोपी ने एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अपने जीजा के साथ पीड़िता के घर उसकी बहन के रिश्ते के लिए आया था। जिसने उस दौरान पीड़िता से फोन नंबर लिया था। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। आरोपी कुछ दिन बाद फरीदाबाद में आया और उसने पीड़िता को बीके चौक पर बुलाया। आरोपी ने पीड़िता के साथ होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने की बात कही। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अब दूसरी जगह से शादी फिक्स कर ली। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ थाना NIT में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को नोएडा उत्तर प्रदेश से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
