• Mon. Feb 16th, 2026

पुलिस अधिकारी बन फरीदाबाद के श्रद्धालु को बंधक बनाया

ByVijay Singhal

Feb 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में फरीदाबाद से 3 फरवरी को परिक्रमा करने वृंदावन आए श्रद्धालु को 3 लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अगवा कर लिया। परिजनों से फोन कर 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी। शिकायत पर फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच की टीम ने वृंदावन में दबिश देकर श्रद्धालु को मुक्त कराकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने अनुसार, फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच की टीम 4 फरवरी की देर रात वृंदावन आई थी। टीम ने कोतवाली में आमद कराने के बाद मथुरा गेट पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन ट्रैस कर पानीघाट के मोहिनी नगर में यमुना खादर में बने विष्णु के मकान में दबिश दी। यहां बंधक बनाए गए फरीदाबाद के सागरपुर गांव निवासी रोहताश(47) को मुक्त कराया और तीनों आरोपियों को अपने साथ फरीदाबाद ले गई। पुलिस के अनुसार, रोहताश 3 फरवरी को परिक्रमा करने के लिए वृंदावन आया था। देर शाम परिक्रमा के समय आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उसे बाइक पर बैठा लिया और यमुना खादर में मोहिनी नगर स्थित एक घर में बंधक बना लिया। उससे 400 रुपये भी छीन लिए। आरोपियों ने रोहताश से उसके परिजनों का फोन नंबर पता किया और भतीजे दीपक को फोन कर 20 हजार रुपये मांगे। रकम न देने पर रोहताश को गोली मार देने की धमकी दी। इस पर दीपक ने अपने चाचा को बचाने के लिए 5 हजार रुपये गूगल पे कर दिए। आरोपियों ने और रकम मांगी। इस पर परिजनोें ने बल्लभगढ के सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच की टीम रोहताश को मुक्त कराने और अपराध में शामिल मोहिनी नगर निवासी विष्णु व उसके दो साथियों विवेक और गोपाल को पकड़ कर ले गई है। विष्णु पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.