हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिवाली पर घर आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम ने बस के किराये में संशोधन किया है। हालांकि यह राहत केवल एसी बसों में सफर करने वालों तक सीमित रखी गई है। सरकार ने छठ पर्व तक एसी बसों का किराया 10 प्रतिशत तक घटाने का निर्णय लिया है। जबकि सामान्य बसों के यात्रियों को किसी प्रकार की राहत नहीं दी है। रोडवेज बसों का किराया 25 फीसदी तक बढ़ाया जा चुका है। यात्रियों ने सरकार के इस निर्णय को दोहरा मापदंड बताया है। उनका कहना है कि आम जनता की सवारी मानी जाने वाली सामान्य बसों पर राहत न देकर सरकार ने सबसे बड़े वर्ग को उपेक्षित कर दिया है। लोगों की मांग है कि सामान्य बसों का किराया भी कम किया जाए, ताकि दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर घर लौटना सबके लिए आसान हो सके। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एसी बसों में किराया घटाने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और आमजन को किफायती दर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मदन मोहन शर्मा, एआरएम ने कहा, नई बसों में किराया 10 प्रतिशत कम करने से यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि पुरानी बसों में किराया कम करने का कोई आदेश मुख्यालय से नहीं आया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
