हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में नगर के प्राचीन सप्त देवालयों में प्रमुख श्रीराधा रमण मंदिर में ठाकुर श्रीराधा रमण देव जू महाराज का 16 दिवसीय सेवा महोत्सव “प्रेमोत्सव” वैष्णवाचार्य पद्मनाभ गोस्वामी महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ चल रहा है।जो कि 9 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 24 दिसम्बर 2023 तक चलेगा।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि प्रेमोत्सव के अन्तर्गत 16 दिसम्बर 2023 को श्रीराधा रमण मंदिर प्रांगण में सायं 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक कीर्तन सेवा का आयोजन होगा।जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल अपनी मधुर वाणी के द्वारा संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य ठाकुर श्रीराधा कृष्ण की महिमा से ओतप्रोत भजनों का गायन करेंगी। इसके अलावा 18 से 24 दिसम्बर 2023 पर्यन्त भ्रमर गीत प्रवचन का आयोजन होगा। जिसमें दोपहर 2 से 3 बजे तक वैष्णवाचार्य चन्दन गोस्वामी महाराज अपने श्रीमुख से सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को भ्रमर गीत पर प्रवचन श्रवण कराएंगे। वैष्णवाचार्य अनुराग गोस्वामी ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
