हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। महज 22 साल की उम्र में 17 आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के आरोपी फैजी को जंक्शन जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से टीम ने चुराया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। फैजी को जीआरपी टीम ने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ से गिरफ्तार कर लिया है। अलीगढ़ निवासी फैजी लंबे समय से जीआरपी के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अलग अलग थानों में कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पुलिस ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनने का शौक है। वह टिकट लेकर ट्रेन में सफर करता और रात होते ही साथियों को लेकर ट्रेन के अलग-अलग कोच में घूमकर यात्रियों की रेकी करता था। सोते हुए यात्रियों का सामान उड़ाकर फरार हो जाता था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
