• Sun. Feb 8th, 2026

मछली फाटक पुल पर फसाड लाइटिंग का काम शुरू

ByVijay Singhal

Feb 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर का प्रमुख मछली फाटक पुल अब फसाड लाइटिंग से जगमगाएगा। नगर निगम की ओर से इसका कार्य शुरू करा दिया गया है। आगामी 7 फरवरी तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मछली फाटक पुल की करीब 600 मीटर परिधि में फसाड लाइट लगाई जा रही हैं। इसके पूरा होने के बाद रात के समय पुल की भव्यता और भी निखरकर आएगी। यह लाइटिंग न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगी बल्कि धार्मिक व पर्यटन दृष्टि से भी मथुरा को नया स्वरूप देगी। इससे पहले शहर के होली गेट, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मंदिर, पोतरा कुंड और छटीकरा अंडरपास पुल पर फसाड लाइटिंग की जा चुकी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.