• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में जनता दल यूनाइटेड की कार्यकारिणी का हुआ गठन

ByVijay Singhal

Jul 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।आज जनपद मथुरा में जनता दल यूनाइटेड की कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसके साथ कार्यकर्ता सम्मेलन भी किया गया कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष व जनपद मथुरा की कार्यकारिणी के सदस्यों ने लखनऊ से आए प्रदेश अध्यक्ष जी का ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी जिन्होंने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अरविंद चित्तौड़िया जी को पटुका पहनाकर जनपद मथुरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जी जदयू अनूप सिंह पटेल ने कहा जदयू का इतिहास काफी पुराना है। जदयू केंद्र में एनडीए की सहयोगी है। जल्द ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जदयू का कारवां बढ़ाएंगे। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अरविंद चित्तोडिया ने बताया जनपद मथुरा में पार्टी की गतिविधि ब्रज के हर घर में सदस्य बना कर  पार्टी को जनपद मथुरा में मजबूत करेंगे । इसके साथ ही जिला अध्यक्ष श्री अरविंद चित्तौड़िया ने बताया कि ब्रज की समस्याओं व जनता के हित को देखते हुए मुझे जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है जिसे मैं पूरी लगन से निभाऊंगा जदयू को मथुरा जनपद के सभी ब्लॉक विधानसभा में टीम बनाकर पार्टी का प्रचार प्रसार करूंगा इस मौके पर जनपद मथुरा की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें किशन सिंह विनोद गौतम रामू पाराशर विनीत शर्मा रवनीत मासी चंद्र प्रकाश गौतम दिव्यांशु गौतम प्रशांत सक्सैना आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.