हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। जिले के 1536 परिषदीय विद्यालयों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। मंगलवार को प्रथम पाली में गणित, हिंदी और विज्ञान की परीक्षाएं कराई गईं। जबकि द्वितीय पाली में संस्कृत और उर्दू की परीक्षा विद्यार्थियों ने दी। बीएसए कार्यालय से अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की लेकर माॅनिटरिंग भी की जा रही है। बीएसए रवींद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन मौखिक परीक्षा हुई, जबकि अब सभी विद्यालयों में विषयवार लिखित परीक्षा हो रही है। फरह के प्राथमिक विद्यालय में सुबह विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। प्रधानाध्यापिका वंदना सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में 263 बच्चे पंजीकृत हैं। सभी विद्यार्थी समय से विद्यालय आ गए थे। लोहवन के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय में 206 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने आए हैं। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए बीईओ को लगाया गया है। बारिश के कारण नहीं आ सके कई बच्चे मंगलवार को सुबह शुरू हुई परीक्षा में बारिश के चलते कई परिषदीय विद्यालयों में बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंच पाए। विद्यालय के शिक्षकाें ने बताया कि बारिश के कारण बच्चे नहीं आ पाए हैं। गौसना प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोवर्धन दास गुप्ता ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। जिससे परीक्षा में वह शमिल हो सकें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
