हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नामी-गिरामी बीड़ी कारोबारी दिनेशचंद्र अग्रवाल और उनके बेटे नरेश अग्रवाल का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में जिलेभर के कारोबारी पहुंचे। व्यवसायी परिवार में हुई घटना से हर किसी की आंख नम हो गई। पिता और भाई की मौत की खबर मिलने पर दिनेश बीड़ी के नाम से अपने कारोबार को कई प्रदेशों में चमका चुके दिनेशचंद्र अग्रवाल जैसे की अपने घर आए तो पिता और छोटे भाई के शव को एक साथ रखा देखकर बिलख उठे। उनके सिर पर हाथ रखने वाले पिता और कंधों पर हाथ रखकर हमेशा साथ देने की कहने वाला भाई छोड़कर ऐसा जाएगा, यह कभी सपने में भी नहीं सोचा था। पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ तो मोक्षधाम में मौजूद लोगों को कलेजा मुंह को आ गया। परिवार के लोगों का रुदन देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। गौरा नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात को मामूली सी बात पर पिता सुरेशचंद्र अग्रवाल का अपने मंझले बेटे नरेश से विवाद हुआ था। उन्होंने बेटे को शराब पीने से रोका था। इसके बाद नरेश ने पिता को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। कई बार पहले भी पिता पुत्र में इसी बात को लेकर विवाद हो चुका था। लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि शराब की लत दोनों की मौत की वजह बन जाएगी। परिजन अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। उन पर दु:खों का ऐसा पहाड़ टूटा जिससे पूरा परिवार ही लड़खड़ा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
