• Sat. Feb 14th, 2026

जिला कारागारों की सलाखें भी न पस्त कर पाईं हौसला, इन जेलों में बंद 36 बंदियों ने पास की परीक्षा

ByVijay Singhal

Apr 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शनिवार दोपहर जारी हो गया। इसमें स्कूल जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों ने तो मेहनत करके इतिहास रचा ही, साथ ही जेल में बंद बंदियों ने भी अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। जेल की सलाखें भी उनका हौसला पस्त न कर पाईं। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा जेलों में बंद जिन बंदियों ने भी परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा देने वाले सभी 14 बंदी पास हो गए। यानि इन जेलों का परिणाम 100 फीसदी रहा। वहीं इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले 27 बंदियों में 22 बंदी पास हुए। यानि 81 फीसदी परिणाम रहा। दसवीं की परीक्षा के लिए आगरा जेल में बंद नौ बंदियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से आठ परीक्षा में शामिल हुए। ये सभी पास हो गए हैं। वहीं मथुरा जेल में बंद आठ बंदियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से छह परीक्षा में शामिल हुए। ये सभी भी पास हो गए। इसके अलावा मैनपुरी और एटा से एक-एक बंदी ने पंजीकरण कराया था। लेकिन वह परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं बारहवीं की परीक्षा के लिए आगरा जेल में बंद 11 बंदियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 10 परीक्षा में शामिल हुए और सात ने परीक्षा पास की। इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और मथुरा जेल से क्रमश: पांच, छाह, दो और चार बंदियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से एटा और मथुरा का 100 फीसदी परिणाम रहा। यानि परीक्षा देने वाले क्रमश: दो और चार बंदियों ने परीक्षा पास कर ली। वहीं फिरोजाबाद और मैनपुरी से क्रमश: चार और पांच बंदियों ने परीक्षा पास की। यानि इन जेलों का 80 और 83 फीसदी परिणाम रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.