हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील के मीरपुर में देव ईंट भट्ठे पर 15 मार्च की शाम को हमीपुर की 15 साल की किशोरी का शव झोपड़ी में बल्ली पर लटका मिला था। किशोरी के मां और पिता गांव चांदपुर से लौटकर आए तो देखकर दंग रह गए थे। नौहझील पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। शुरू में तो नौहझील पुलिस भट्ठा स्वामियों को बचाने के चक्कर में इस मामले में लीपापोती करने में मशगूल रही, पर यह मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो भट्ठा स्वामी कैलाश, मुकेश निवासी नौहझील, भट्ठा मुनीम इंद्रपाल, मनीष निवासी अलीगढ़ और मजदूर पवन, मुकेश निवासी हमीरपुर के खिलाफ हत्या, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करके इतिश्री कर डाली थी। चार दिन बीतने के बाद भी किशोरी के हत्यारोपियों के पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ना नौहझील पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र भाटी ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी की तरफ कदम बढ़ाया जाएगा। स्लाइड की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जांच आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। मथुरा। चार दिन बीत जाने के बाद भी 15 साल की किशोरी के हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। हत्यारोपियों को पकड़ने में नौहझील पुलिस की हीलाहवाली कई सवाल खड़े कर रही है। जबकि नौहझील पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी की तरफ कदम बढ़ाया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
