• Mon. Feb 16th, 2026

किशोरी रमन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक विभाग द्वारा निबंध ,भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Spread the love
  1. क्राइम ब्यूरो मोहित सिंघल मथुरा शासन के निर्देशानुसार 20 प्रदेश में प्रचार-प्रसार हेतु किशोरी रमन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक विभाग द्वारा आज दिनांक 7 फरवरी 2023 को निबंध प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सभी प्रतियोगिताओं के विषय G20 के परिप्रेक्ष्य में शासन द्वारा निर्देशित 10 विषयों पर आधारित रहे। प्रतियोगिता में सभी संकायों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न विषयों पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। वक्तव्य में समावेशी विकास, महिला नेतृत्व में विकास ,हरित विकास एवं G 20 से संबंधित अन्य विषय रहे। प्रथम स्थान सहज खंडेलवाल जिन्होंने डिजिटल इकोनामी पर अपना पक्ष प्रस्तुत किया, प्राप्त किया. द्वितीय स्थान निधि राज को मिला जिन्होंने समावेशी विकास पर विचार प्रस्तुत किए ।तृतीय स्थान 2 विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ. लखन जिन्होंने भारतीय संस्कृति और नई जीवनशैली पर वक्तव्य दिया एवं रुद्रदेव जिन्होंने महिला नेतृत्व पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में 42 बच्चों ने प्रतिभाग किया और शासन द्वारा निर्देशित विविध विषयों पर अपने प्रखर विचार रखे. प्रथम स्थान दिव्यांश वार्ष्णेय को, द्वितीय स्थान आयुष कुमार आर्य को और तृतीय स्थान निधि राज को प्राप्त हुआ. सभी विद्यार्थियों ने महिला नेतृत्व सतत कृषि पद्धतियां और समावेशी विकास पर अपने विचार प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रतियोगिता में 25 / 25 प्रतिभागियों ने सहभागिता की और g20 के लिए आधारित विषयों पर अपनी पोस्ट निर्मिती प्रस्तुत की प्रथम स्थान शिवम कुमार को मिला. द्वितीय स्थान सपना सिंह और तृतीय स्थान खुशी सिंह को मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीण कुमार अग्रवाल ने सभी विजय प्रतिभागियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रोफे. कामना पंड्या ने किया।
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.