• Sun. Feb 15th, 2026

RCA कॉलेज में हुआ इंटर यूनिवर्सिटी कंप्टीशन,लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता

ByVijay Singhal

Jan 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के आरसीए कॉलेज में छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए इंटर यूनिवर्सिटी कंप्टीशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से जुड़े महाविद्यालयों की छात्राओं ने वाद विवाद,हिंदी,अंग्रेजी निबंध,भाषण,पोस्टर,संगीत एवम एकल नृत्य का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल रही छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आरसीए कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अन्तर्विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डा अंजूबाला अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो आशु रानी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमेश चंद मित्तल द्वारा की गयी तथा कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सचिव गिरीश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इन अन्तर्विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताओं मे क्षेत्र के अनेक महाविद्यालय की ओर से टोलियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में सेन्ट जाॅन्स कॉलेज आगरा, एसआरडीए कॉलेज हाथरस, केआर गर्ल्स कॉलेज मथुरा, श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल बालिका महाविद्यालय राया, एसवीवीजे कॉलेज कोसीकला, बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा, के आर टी टी कॉलेज मथुरा, दाऊदयाल महिला महाविद्यालय फिरोजाबाद के अलावा आरसीए गर्ल्स कॉलेज मथुरा की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राजेन्द्र कुमार सर्राफ द्वारा प्रायोजित श्री बैजनाथ जी सर्राफ एवं श्रीमती शान्ति देवी अग्रवाल स्मृति हिन्दी निबंध प्रतियोगिता’ का विषय ‘लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका’ रहा। हिन्दी निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अनिल गहलौत व कल्पना सारस्वत थे। प्रतियोगिता में श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल बालिका महाविद्यालय राया की काजल शर्मा ने प्रथम स्थान, मुस्कान आरसीए गर्ल्स कॉलेज की छात्रा मुस्कान ने द्वितीय स्थान व श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल बालिका महाविद्यालय राया की बुलबुल चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार एसवीवीजे कॉलेज कोसीकला की शालू को प्रदान किया गया। महेश मित्तल व रवि मित्तल द्वारा प्रायोजित ‘श्री गजानन्द किशन लाल सर्राफ स्मृति अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता’ का विषय ‘नीड ऑफ वैल्यू एजूकेशन इन हायर एजूकेशन सिस्टम’ रहा। अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती लक्ष्मी रावत व डा मेघा खण्डेलवाल थीं। प्रतियोगिता में रोशनी शर्मा (बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा) प्रथम स्थान, कोमल वर्मा (आरसीए गर्ल्स कॉलेज मथुरा) द्वितीय स्थान, निधि (बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा) तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार यामिनी शिवहरे (सेन्ट जाॅन्स कॉलेज आगरा) को प्रदान किया गया। विजय प्रकाश अग्रवाल व डा प्रकाश अग्रवाल द्वारा प्रायोजित ‘श्री हरीश चन्द एडवोकेट स्मृति भाषण प्रतियोगिता’ का विषय ‘शक्तिशाली गणराज्य के लिए मतदान आवश्यक है’ रहा। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शरद सक्सेना, अनूप शर्मा व डा अनीता मुदगल रहे। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ठाकुर (के0आर गर्ल्स कॉलेज मथुरा) प्रथम स्थान, निधि (बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा) द्वितीय स्थान, रोशनी खण्डेलवाल (बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा) तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार वंशिका खण्डेलवाल (सेन्ट जाॅन्स कॉलेज आगरा) को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या डा प्रीति जौहरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के विकास, उपलब्धियों, परा स्नातक छात्रा परिषद के गठन, महाविद्यालय द्वारा समसामयिक मुद्दों पर चर्चा किए जाने पर प्रकाश डाला साथ ही कुलपति को धन्यवाद ज्ञापित किया। कुलपति ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की उपलब्धियों के लिए बधाई दी। छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए सकारात्मक होने को कहा और महाविद्यालय को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन डा अर्चना पाल ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.