• Fri. Feb 13th, 2026

कोसिकलां में ईओ का आरोप, शहर में ग्रामीण छोड़ जाते गोवंश

ByVijay Singhal

Apr 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। नोडल अधिकारी को निरीक्षण में सब कुछ ठीक दिख रहा है, जबकि सड़क से लेकर खेतों तक इन्होंने धमाचौकड़ी मचा रखी है। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। अधिकारी गोशालाओं का निरीक्षण कर अधीनस्थों की पीठ थपथपा रहे हैं, पर हालात उलट हैं। कोसी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं।गांधी चिकित्सालय परिसर में बनी अस्थाई गोशाला की हालत खराब है। मंडी समिति में निराश्रित गोवंश घूमते मिल जाएंगे। बीडीओ विजय अग्रवाल ने बताया कि गोवंशों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा। ब्लॉक क्षेत्र में बन रही गोशालाओं को जल्द चालू कराया जाएगा। नगर पालिका के ईओ उमेश कुमार ने बताया कि गोवंश को पकड़ने का काम किया जा रहा। ग्रामीण क्षेत्र के लोग रात में नगर में गोवंश छोड़ जाते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.