हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी इंडस्ट्रियल एरिया साइट-बी में त्योहारी सीजन में बिजली कटौती से उद्योगपति परेशान हैं। रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में 27 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से उद्योगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने इसे विभाग की घोर लापरवाही और उद्यमी विरोधी रवैया बताया। बुधवार सुबह 10 बजे से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली बंद होने पर जब उद्यमी शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने कहा कि यह व्यवहार उद्योग जगत के साथ अन्याय है। कई इकाइयों को अपने ऑर्डर रद्द करने पड़ रहे हैं, जिससे रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। मोहित अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
