• Sun. Feb 15th, 2026

फरह के गांव महुअन में घर में घुसकर बदमाश ने गृहस्वामी पर चाकू से वार कर किया लहूलुहान

ByVijay Singhal

Feb 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के गांव महुअन में रात घर में घुसे बदमाश ने गृहस्वामी बुजुर्ग पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। वृद्ध के शोर मचाने पर पुत्रवधू जाग गई। बदमाश मोबाइल एवं चाकू छोड़कर भाग गया। रात एक बजे महुअन निवासी हुकम सिंह सोलंकी, उर्फ बाबूजी 60 बर्षीय के मकान में झीने के रास्ते एक बदमाश घुस आया। हुकम सिंह के जागने पर उससे दो लाख ओर जेवर मांगने लगा। मना करने पर चाकू से पेट और गर्दन पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। बुजुर्ग की चीख सुनकर बगल के कमरे में उसकी पुत्रवधू सविता जाग गई। उसको आता देख बदमाश मौके पर अपना मोबाइल व चाकू छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया है। घायल को मथुरा के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि हुकम सिंह की कथावाचक पुत्रवधू दो दिन पूर्व हरियाणा से कथा कर लौटी है। थाना प्रभारी राजकमल ने बताया कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.