• Sun. Feb 15th, 2026

छाता में मंगला एक्सप्रेस का इंजन फेल, तीन घंटे रुकी

ByVijay Singhal

Feb 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। हजरत निजामुद्दीन से चलकर मन्नार को जाने वाली मंगला लक्षदीप एक्सप्रेस का छाता के पास इंजन फेल हो गया। इंजन के फेल होती ही ट्रेन जस की तस खड़ी हो गई। सूचना पर रेल संचालन विभाग ने अप लाइन पर आने वाली अन्य गाड़ियों को रोक दिया। इंजीनियरों की टीम ट्रेन को आझई स्टेशन पर ले गई, जहां से दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान मंगला एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। शुक्रवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर मंगल लक्षदीप एक्सप्रेस जैसे ही छाता के निकट पहुुंची उसके इंजन के कंप्रेशर ने काम करना बंद कर दिया। कंप्रेशर के बंद होते ही ट्रेन रुक गई। इंजन के खराब होने की जानकारी चालक द्वारा रेल संचालन विभाग को दी। सूचना मिलने पर इंजीनियरों द्वारा मंगला एक्सप्रेस को नजदीक के ही आझई स्टेशन ले जाया गया। जहां पर उसके इंजन को ठीक किया गया करीब 10 बजकर 40 मिनट पर उसे आगे रवाना किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.