• Tue. Feb 10th, 2026

गिरिराज तलहटी पहुँचे ऊर्जा सचिव और एमड़ी ने दर्शन कर मांगी मनौती

ByVijay Singhal

Mar 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में धार्मिक यात्रा पर गिरिराज तलहटी पहुँचे ऊर्जा सचिव और एमडी दक्षिणांचल ने दसविसा में मुकुट मुखारविन्द मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन किए दूध चढ़ाया और पूजा अर्चना कर मनोती मांगी। ब्रज दर्शन के दौरान वृंदावन में बाँके विहारी मंदिर में दर्शन कर गिरिराज तलहटी पहुँचे पंकज अग्रवाल ऊर्जा सचिव भारत सरकार और अमित किशोर एमड़ी दक्षिण ने मुकुट मुखारबिन्द मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर मनोंती मांगी। मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी एडवोकेट, श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा, सेवायत मनोज शर्मा राजू आदि ने दूध दही से पंचामृत से गिरिराज जी का अभिषेक कराया, इत्र लगाकर विधिवत पूजा अर्चना कर भोग लगाकर मनोती मांगी। धार्मिक यात्रा के दौरान पंकज अग्रवाल ऊर्जा सचिव भारत सरकार और एमड़ी अमित किशोर व चीफ इंजीनियर ने वृंदावन में बाँके विहारी के दर्शन किए गिरिराज जी के दर्शन पूजा अर्चना कर मनौती मांगी और सोमवर को लट्ठमार होली देखने के लिए बरसाना पहुंचेंगे। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक, सेवायत दीपक, सुनील, बंसीलाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.