हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आईसीसी एकदिवसीय महिला वर्ल्ड कप-2025 में टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की खबर ने मथुरा की महिला क्रिकेटरों में नई ऊर्जा भर दी है। देशभर में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की गूंज के बीच नई उभरती हुईं महिला क्रिकेटर के सपनों को पंख लग गए हैं। मैदानों में पसीना बहाने वाली महिला क्रिकेटर्स में जोश और उम्मीद की नई लहर दौड़ पड़ी है। सौंख रोड स्थित एचीवर्स क्रिकेट एकेडमी में अलग-अलग राज्यों से आईं प्रशिक्षु महिला खिलाड़ी सुबह से ही नेट पर पसीना बहाती हैं। बल्ले और गेंद की टकराहट के बीच उनके चेहरों पर टीम इंडिया की जीत का उत्साह साफ झलक रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
