हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में ड्यूटी पर तैनात एक नगर पालिका कर्मचारी के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। यह घटना तब हुई जब कर्मचारी राजकुमार उर्फ राजू ट्यूबवेल पर अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे। राजू ने बताया कि करीब आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमलावर कथित तौर पर शराब के नशे में थे और उन्होंने राजू के कपड़े भी फाड़ दिए। मारपीट के बाद राजू किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी इन्हीं लोगों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की जा चुकी है।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित कर्मचारी ने थाना कोसीकलां में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। नगर पालिका कर्मचारियों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
