हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के पन्ना पोखर स्थित टैक्सटाइल कंपनी में मरम्मत का कार्य कर रहा कर्मचारी मशीन की चपेट में आ गया। साथी कर्मचारी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्टरी पहुंचे परिजन ने हंगामा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोवर्धन के बासौटी निवासी राज सिंह (28) औद्यौगिक क्षेत्र में पन्ना पोखर स्थित एक टैक्सटाइल कंपनी में काम करते थे। चचेरे भाई दानसिंह ने बताया कि राज चार साल से कंपनी में काम कर रहे थे। रविवार को वह मशीन की मरम्मत कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गए, उनके सिर में तेजी के साथ मशीन का कोई उपकरण लगा। इससे वह अचेत हो गए और सिर से खून बहने लगे। मौजूद कर्मचारी मशीन को बंद करके उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन कंपनी के बाहर खड़े होेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर शिकायत की जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
