हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली के नगर स्थित (भारत संचार निगम लिमिटेड) बीएसएनएल कार्यालय में टेक्नीशियन का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि मंगलवार की सुबह बीएसएनएल कार्यालय में एक कर्मचारी का शव फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सीओ सिटी भूषण वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजन को सूचना दी तो वह भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की पहचान थाना जमुनापार के रामनगर निवासी अवधेश कुमार शर्मा (55 वर्ष) के रूप में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवधेश कुमार शर्मा बीएसएनएल में टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। सोमवार की रात को वह घर से ड्यूटी पर आए थे। भाई का कहना है कि उनकी हत्या हुई है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। बीएसएनएल से सेवानिवृत्ति में भी अभी पांच साल का समय है। सीओ सिटी भूषण वर्मा का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन यदि हत्या की आशंका जता रहे हैं तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
