हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वक्फ कानून से जुड़ी जानकारियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपाई जनजागरण अभियान पर जोर दे रहे हैं। रविवार को अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने वक्फ कानून पर जोर दिया। पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक होगा। यूपीए सरकार ने वक्फ के अधिकारों को कमजोर कर दिया था। इसमें पारदर्शिता की कमी और हितधारकों की चिंताओं को नजरअंदाज करने के साथ ही बिना किसी नियम कानून के फैसले लिए गए थे। भाजपा सरकार में इन खामियों को दूर किया गया है।दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गुलाम मोहम्मद ने नए वक्फ कानून की नीतियों पर जोर दिया। कहा कि कानून विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने वक्फ से जुड़ी जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने को कहा। अमन ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एसएल अल्वी, रहीश, अल्तमज निजाम, भगत सिंह जादौन और सत्यपाल चौधरी आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
