• Fri. Feb 20th, 2026

मंदिर से लेकर पूरे मार्ग पर साफ-सफाई पर जोर

ByVijay Singhal

Sep 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने साफ सफाई से लेकर मंदिर के सामने दुकानों पर लग रहे होर्डिंग बोर्ड को नगर निगम की सहायता से हटवाना शुरू कर दिया है। मंदिर में सफाई जोर शोर से चल रही है। विदित हो कि 25 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे से पूर्व श्री बांकेबिहारी मंदिर के सामने बनी दुकानों पर लगे सभी बडे़ होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। होर्डिंग इसलिए हटाए जा रहे हैं, ताकि उस दिन कोई हादसा हो जाए। मंदिर के आसपास बंदरों का भी आतंक है। इसके लिए प्रशासन कुछ इंतजाम कर रहा है। जहां एक ओर छतों पर नेट लगाए जाने की योजना है तो वहीं मंदिर के आसपास कुछ लंगूरों को भी छतों पर रखा जाएगा। वहीं कुछ जगहों पर लंगूरों की बड़ी तस्वीरों को लगाया जाएगा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी कहा कि वृंदावन में बंदरों की समस्या है। जिला प्रशासन उसके लिए भी इंतजाम कर रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.