हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वन विभाग और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, भारत सरकार के सहयोग से मथुरा में गैर सरकारी संस्था वाइल्ड लाइफ एस ओ एस ने पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हाथियों के सेहत और देखभाल करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में अमेरिका और यूरोपियन संगठनों के हाथी विशेषज्ञ शामिल हुए। इस वर्क शॉप में भारत में 15 से अधिक क्षेत्रों के पशु चिकित्सकों ने हाथियों के व्यवहार, शारीरिक विज्ञान और हाथियों की स्वास्थ्य और देखभाल, हाथियों में होने वाली बीमारियां, उम्र दराज़ हाथियों की देखभाल, पैरों की देखभाल आदि में प्रशिक्षण प्राप्त किया। 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला 27 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक पशु चिकित्सकों के लिए एक अनुभव था, जो मथुरा स्थित वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस के हाथी अस्पताल परिसर में आयोजित की गई थी। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के कौशल सीखे और हाथियों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में डॉ. सुसन के. मिकोटा, एलिफेंट केयर इंटरनेशनल, यू.एस.ए, डॉ. विलेम शेफ्टरनार, नीदरलैंड, डॉ. जेनाइन एल. ब्राउन, स्मिथसोनियन कंजर्वेशन बायोलॉजी इंस्टीट्यूट यू.एस.ए और डॉ हॉलिस बरबैंक वर्क फॉर वाइल्ड लाइफ इंटरनेशनल यू.एस.ए और वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस के पशु चिकित्सकों से जानकारी ली। वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस के सह-संस्थापक और सी.ई.ओ, कार्तिक सत्य नारायण ने कहा कि इस 5 दिवसीय कार्यशाला ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए चार विशेषज्ञों द्वारा हाथियों के स्वास्थ्य और देखभाल के मुद्दों पर मूल्यवान प्रशिक्षण प्राप्त करने का एक अवसर प्रदान किया है। हॉलिस बरबैंक, संस्थापक और निदेशक, वर्क फॉर वाइल्ड लाइफ इंटरनेशनल ने कहा हम पूरे भारत के वन्य जीव अभयारण्य, चिड़ियाघर, बचाव केंद्र और हाथी शिविर में हाथियों के साथ काम करने वाले वन्य जीव पशु चिकित्सकों के लिए एक विशेष रूप से डिज़ाइन की गई कार्यशाला करना चाहते थे। वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस के लिए पशु चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक डॉ. एस. इलिया राजा ने कहा कार्यशाला का उद्देश्य पशु चिकित्सा अधिकारियों के कौशल को बढ़ाना और उन्हें हाथियों के व्यवहार, शरीर क्रिया विज्ञान, उम्र दराज़ हाथियों की देखभाल, पैरों की देखभाल, और हाथियों की स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर संवेदनशील बनाना था। उम्मीद है कि यह कार्यशाला भारत में संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
