• Thu. Feb 12th, 2026

कोसीकलां में 17 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Feb 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की टीमों और विजिलेंस की टीम ने शनिवार को शहर और कोसीकलां में छापा मारा। दोनों जगह 17 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। यहां लोग मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर में कटिया डालकर बिजली चोरी करना 11 लोगों को भारी पड़ गया। निगम की टीम ने अचानक से छापा मारा। बिजली चोरों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। निगम की टीम ने शहरी क्षेत्र के जुगल घाट क्षेत्र में छापा मारकर चार स्थानों पर उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा, जबकि जवाहर हाट फीडर क्षेत्र में छापा मारकर सात स्थानों पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी लगातार जारी रहेगी। इधर, एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव के निर्देशन में जेई धीरज मिश्रा, जेई विजिलेंस राजेश सोनकर ने हरदेवगंज में छापा मारा, जहां मीटर बाईपास कर अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। सभी केबलों को उतारकर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। एक्सईएन दिनेश यादुवेंद्र ने बताया कि विजिलेंस टीमों का अपना काम है, वह कार्रवाई कर रही है, लेकिन जिले स्तर की जो टीमें बनाई गई हैं उन्हें निरंतर चेकिंग में लगाया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.