हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गांव अडींग में नोडल अधिकारी संदीप शर्मा, लाइनमैन माधव तिवारी, गजेंद्र सिंह भाटी व अन्य कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गांव के 10 हजार रुपए से ऊपर बड़े बकाएदारों से वसूली की गई। जिन बकाएदारों द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की गई थी, उनके कनेक्शन काट दिए गए। नोडल अधिकारी ने सभी बकायेदारों से जल्द बिल जमा करने की हिदायत दी गई। विद्युत विभाग की कार्यवाही से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। गोवर्धन तहसील के गांव अडींग में बिजली विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जितने भी कटिया कनेक्शन या बाईपास कनेक्शन हैं। उन कनेक्शन की सघन चेकिंग की जा रही है। जो बिजली चोरी या बाईपास कनेक्शन के अनियमितता में पाया जाता है उसके खिलाफ बिजली अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग अभियान के तहत की कई विद्युत बकायदारों कर विद्युत कनेक्शन विभाग ने काटे हैं। इस दौरान नोडल अधिकारी संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के आदेश के बाद विद्युत विभाग द्वारा कस्बे व गांवों में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कुछ उपभोक्ता घर के कनेक्शन को दुकान में इस्तेमाल करते पाए गए हैं , जिनके कनेक्शन को घरेलू से कामर्शियल भी किया जा रहा है। सुबह और शाम बिजली शेड्यूल के अनुसार बिना उपभोक्ता को नुकसान पहुंचाए लगातार चेकिंग की जाएगी। यह चेकिंग आने वाले 100 दिनों तक निरंतर चलेगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी संदीप शर्मा, लाइनमैन माधव तिवारी, गजेंद्र सिंह भाटी, प्रताप बघेल आदि विधुत कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
