• Fri. Feb 13th, 2026

बिजली विभाग को लगा बड़ा झटका, चोरों ने काट ले गए हाईटेंशन लाइन

ByVijay Singhal

May 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में चोर 33 केवीए की 4 किलोमीटर लंबी लाइन के तार काटकर चुरा ले गए। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। 220 केवीए मडुआका से नौहझील खादर में होकर विद्युत उपखंड नौहझील व बाजना उपखंड पर 33 केवी लाइन आ रही है। यहां से दो लाइनें हैं। दोनों चालू हैं। नौहझील व बाजना विद्युत उपखंड की 33 केवीए लाइन के 22 विद्युत खंभों से करीब 4 किलो मीटर लंबी लाइन सोमवार रात चोर काटकर चोरी कर ले गए। जानकारी विद्युत कर्मियों को मंगलवार शाम को हुई। इस मामले में नौहझील के जेई अशोक कुमार व बाजना के जेई ओमेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी है। केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। एसडीओ समर्थ श्रीवास्तव ने बताया कि चोर 4 किलोमीटर लंबी 33 केवीए की लाइन काटकर ले गए हैं। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.