• Sun. Feb 15th, 2026

वसूली का अड्डा बना बिजली विभाग, गुंडागर्दी कर बुजुर्ग विधवा से उगाही; रसीद मांगने पर धमकाकर भगाया

ByVijay Singhal

Apr 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बिजली विभाग के कर्मियों की गुंडागर्दी सामने आई है। 1306 रुपए की रसीद कटती है। बुजुर्ग महिला से जबरन 1800 रुपये की उगाही की। 1800 की रसीद मांगने पर उसे धमकाकर भगाया। जेई ने कहा कि बिजली की सप्लाई ग्रामीण से टाउन में होने वाली है। इसलिए लिए फालतू पैसे लिए जा रहे हैं। मामला नौहझील थाना क्षेत्र स्थित नौहझील विद्युत उपखंड का है। यहां संविदा कर्मियों द्वारा गुंडागर्दी कर उपभोक्ताओं से जबरन उगाही की जा रही है। थाना क्षेत्र के व्यापारी टोली मोहल्ला निवासी बुजुर्ग विधवा महिला अपने घर का एक किलोवाट का कनेक्शन कराने ऑफिस पहुंची थी। यहां लाइनमैन योगेश संविदा पर तैनात है। वह सीएससी पर बैठा मिला। उसने कनेक्शन की रसीद के नाम पर 1800 रुपये लिए। महिला ने जब इसकी रसीद मांगी तो उसे 1306 रुपये की रसीद दी। महिला ने 494 रुपये फालतू लेने का कारण पूछा तो उसने उसे फटकारा। फिर धमकाकर वहां से भगा दिया। महिला ऑफिस पहुंची तो वहीं भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। घटना से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में रोष है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.