• Wed. Feb 11th, 2026

विद्युत निगम अधिकारियों को नगर निगम के ठेकेदार की तलाश

ByVijay Singhal

Jun 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर के नजदीक नगर निगम के ठेकेदार ने जेसीबी से विद्युत निगम की दो लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे इलाके की विद्युत आपूर्ति करीब 8 घंटे तक बाधित रही। विद्युत निगम के अधिकारी अब ठेकेदार की तलाश कर रहे हैं। नाम जानकारी में आते ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मामला सदर बाजार क्षेत्र का है। यहां विद्युत निगम ने बिजली सप्लाई के लिए 11 केवी की दो लाइनें डाल रखी हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नगर निगम का एक ठेकेदार जेसीबी मशीन से सड़क की खुदाई करवा रहा था। इस दौरान विद्युत निगम की दोनों लाइनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लाइन को क्षतिग्रस्त करने के बाद ठेकेदार और जेसीबी चालक चुपचाप मौके से गायब हो गए। लाइन को सही करने में निगम कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि ठेकेदार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नाम पता चलते ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नुकसान की वसूली भी ठेकेदार से की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.