• Sat. Feb 14th, 2026

बिजली उपभोक्ताओं ने जेई और लाइनमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

ByVijay Singhal

Jun 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चंद्रपुरी कॉलोनी में बिजली चेकिंग करने गए जेई और लाइनमैन के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। अधिशासी अभियंता के पास मामले की शिकायत लेकर पहुंचे कॉलोनीवासियों ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वार्ड 52 के पार्षद धर्मेश नौहवार की अगुवाई में दो दर्जन से ज्यादा लोग जेई और लाइनमैन की शिकायत लेकर कैंट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता शहरी आशीष गुप्ता से मामले की लिखित शिकायत की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेई और लाइनमैन 9 जून की देर रात नरेश दीक्षित के मकान में घुस आए। कार्रवाई करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। आरोप है कि चेकिंग करने पहुंचे जेई और लाइनमैन नशे में थे। हंगामा होने पर कॉलोनी के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो जेई और लाइनमैन वहां से चले गए। नरेश दीक्षित ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो जेई ने उनके खिलाफ थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दे दी है। पार्षद घर्मेश नौहवार ने भी बिजली टीम पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले को लेकर अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर जूनियर इंजीनियर संघ ने भी उपभोक्ता की शिकायत की है। दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.