हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । राधिका विहार बिजलीघर से पोषित गोवर्धन रोड फीडर खराब होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। इस फीडर पर दिन भर बिजली आने जाने से उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान के साथ उपकरण भी खराब हो रहे हैं। जानकारही के बाद भी कोई भी अधिकारी सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। गर्मी में शहर के कुछ हिस्से की लाइट नहीं चल पा रही है। इसमें राधिका विहार बिजलीघर का गोवर्धन रोड फीडर भी शामिल है। शनिवार तड़के फॉल्ट होने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। गत रात्रि में इस फीडर की लाइट टू फेस हो गई। दो-तीन घंटे रात्रि में भी बिजली बंद रही। आंधी में पोल गिरने से इस क्षेत्र की सप्लाई घंटों बाधित रही। बिजलीघर एवं गोवर्धन रोड फीडर पर लगातार फॉल्ट होने से प्रतिदिन सप्लाई बंद रह रही है। पिछले दो-तीन दिन में यह फीडर दिन में 15 से 20 बार बंद और चालू हुआ। यानि लाइट चालू हुई और कुछ देर चलने के बाद बंद हो गई। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। इससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में आक्रोश है। वहीं कॉलोनी वासी भी परेशान है। बिजली के लिए लगवाए गए जनरेटर भी कभी-कभी जवाब या खराब हो रहे हैं। घंटों जनरेटर चलाना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। इंजीनियर यही कहते रहते हैं कि लोड ज्यादा है या लाइन में ब्रेक डाउन हो गया है,लेकिन समस्या का निस्तारण लंबे समय से नहीं हो पा रहा है। इससे स्पष्ट है कि अधिकारी भी इस दिशा में लापरवाही बरत रहे हैं जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध करानी है। मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर एसके जैन के अनुसार इस फीडर की शिकायत मिली है। इसकी रिपोर्ट अधीनस्थों से मांगी गई है। बताया कि इस क्षेत्र के लिए 33केवी बिजलीघर प्रस्तावित है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
