• Sat. Feb 14th, 2026

इलेक्ट्रिक बस को बीच सड़क पर रोककर चालक की डंडों से की पिटाई

ByVijay Singhal

Jul 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक बस को रोक कुछ लोगों उसमें तोड़फोड़ कर दी। साथ ही चालक के साथ भी मारपीट कर दी। इससे सवारियों में भय व्याप्त हो गया। पुलिस ने चालक की तहरीर पर दो नामजद व कुछ अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज किया है। गजेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी घड़ी विस्सा, गोवर्धन ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक बस डिपो वृंदावन में चालक के रूप में तैनात हैं। रविवार दोपहर एक बजे करीब बरसाना से वृंदावन की ओर गाड़ी संख्या यूपी 85 सीटी 6846 से सवारियों को लेकर बसौती की ओर जा रहे थे। तभी गांव बसौती से पहले एक मोटर साइकिल सवार ने गाली गलौज कर दी। गांव बसौती में बस के आगे मोटर साइकिल को लगाकर रोक लिया। अपने अन्य साथियों को बुलाकर लाठी-डंडे से मारपीट की। डंडे से बस के आगे का शीशा तोड़ दिया। परिचालक से भी मारपीट की। इसके बाद मौके से भाग गए। गांव के लोगों से उनके बारे में जानकारी की तो उनके करन पुत्र कलुआ, सोनू पुत्र सत्तो व कुछ अज्ञातों के तौर पर सामने आए। मामले में थाना गोवर्धन पुलिस को तहरीर दी गई। सीओ गोवर्धन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.