• Mon. Feb 16th, 2026

गिरिराज तलहटी की सड़कों पर अब दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा

ByVijay Singhal

Mar 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मर्करी ईवी टेक लिमिटेड कम्पनी के इलेक्ट्रिक वाहन अब गिरिराज तलहटी में दौड़ लगाएंगे। वाहन बिक्री का शुभारंभ गिरिराज तलहटी के सुरभि कुंड पर फीता काट करकिया गया। गिरिराज तलहटी के सुरभि कुंड पर मर्करी ईवी टेक लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर जायेश ठक्कर व गोपिश कुमार गोस्वामी महाराज मोटा मंदिर मुंबई ने गिरिराज पूजा कर फीता काट कर इलेक्ट्रिक वाहनों का शुभारंभ किया। 200 किमी का मायलेज देने वाले इस वाहन को खरीदने वाले ग्राहकों को सरकार द्वारा सब्सिडी भी मिलेगी। ज्ञात रहे कि भगवान श्री कृष्ण की नगरी व गिरिराज परिक्रमा मार्ग को नो पॉल्यूशन मुक्त बनाने पर सरकार लाख प्रयास कर रही है इसको ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जा रहा है। मर्करी ईवी टेक लिमिटेड कम्पनी के इलेक्ट्रिक वाहन ऑटो रिक्शा और स्कूटी बिक्री का शुभारंभ किया गया। कम्पनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार, विंटेज कार, गोल्फ कार्ट में इलेक्ट्रिक व्हीकल टू व्हीलर, थ्री व्हीलर आदि वाहन शामिल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.