हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग की हत्या सर पर वार कर की गई। हत्या की जानकारी परिवार को गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे हुई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग राधेश्याम अग्रवाल पिछले करीब 18 वर्ष से वृंदावन में रह कर कृष्ण भक्ति कर रहे थे। राधेश्याम ने वृंदावन के पॉश इलाके चैतन्य बिहार में घर बना रखा था और उसी में मंदिर था।
राधेश्याम अग्रवाल ने मंदिर के लिए पुजारी रखा हुआ था। वहीं घर के अन्य काम के लिए मध्य प्रदेश निवासी नौकर सोनू और उसकी पत्नी गंगा को रखा हुआ था। करीब एक महीने पहले ही सोनू और गंगा राधेश्याम अग्रवाल के पास काम करने के लिए आए थे। राधेश्याम अग्रवाल की हत्या की जानकारी गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उस समय हुई जब उनका नाति जॉनी टहलता हुआ घर पहुंचा। नाति ने जब बाबा के शव को देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। राधेश्याम अग्रवाल के दो बेटे अतुल और अरुण उनके घर से 200 मीटर दूर किराए पर फ्लैट लेकर रहते हैं। हत्या की जानकारी मिलते ही दोनों का परिवार मौके पर पहुंच गया और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या की सूचना मिलते ही एस पी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह वृंदावन कोतवाली प्रभारी विजय सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने जिस कमरे में राधेश्याम अग्रवाल की हत्या की गई उसमें से सबूत जुटाने शुरू कर दिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी करने पर पता चला है कि इस हत्या को घर में रहने वाले नौकर और उसकी पत्नी ने ही अंजाम दिया है कुछ समान भी गायब है। फरार नौकर और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।
7455095736
