हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव तिलकागढ़ी में बीती रात बारिश के कारण एक पक्का मकान गिर गया। उसमें मौजूद बुजुर्ग मकान स्वामी मलबे में दबकर घायल हो गया। प्रधान प्रतिनिधि सुबरन सिंह ने बताया कि मंगलवार देररात लगभग ढाई बजे बारिश के चलते गांव में पक्का मकान गिर गया। घर में मौजूद 66 वर्षीय रोशन सिंह मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के समय रोशन सिंह का पुत्र मनीष लघुशंका करने बाहर गया था। मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने मलबा हटाकर रोशन सिंह को बाहर निकाला। ग्रामीण रोशन सिंह को नौहझील सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। केडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। मलबे में दबकर घर का सारा सामान खराब हो गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
