हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में बेटे की मौत का दर्द लिए एक पिता नाती को उसका हक दिलवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। काम भी बहुत बड़ा नहीं, बीमा दावे के दस्तावेज का सत्यापन है। भीषण गर्मी में तहसील से थाना और तहसीलदार से लेकर एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा चुके बुजुर्ग को हर जगह से टरका दिया जाता है। मंगलवार को मांट थाने में पहुंचा और फरियाद की तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए। बताया कि उसके नाती छोटे हैं। परिवार को चलाना मुश्किल हो रहा है। कोई अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।गांव पंचायत पानीगांव के मजरा नगला खेड़ा निवासी जीतू पुत्र प्रेम सिंह की 25 अगस्त 2023 को सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कंपनी ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम से आश्रित को बीमित राशि दिलवाने के लिए प्रेम सिंह को कागज थमा दिया। कहा कि तहसील के किसी सक्षम अधिकारी से इसे सत्यापित करा लाएं। प्रेम सिंह कागज लेकर तहसील में अधिकारियों के पास भटक रहा है। हर कार्यालय से टरकाया जा रहा है। पिछले एक माह से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को बुजुर्ग प्रेम सिंह कागज लेकर थाना मांट पहुंचा। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह से न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि यह काम उनके स्तर का नहीं है। ऐसे में वह यहां से भी निराश लौट गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
