हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। वह भीड़ में फंसकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। वहीं, एक महिला श्रद्धालु की तबीयत भी बिगड़ गई। वृंदावन के श्री बांकेबिहारी में शनिवार को एक श्रद्धालु की माैत हो गई थी। दिल्ली के हरिनगर निवासी अखिलेश (67 ) अपने बेटे साहिल और अन्य परिजन के साथ ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आए थे। साहिल के मुताबिक, शनिवार सुबह 8:45 बजे वह लोग मंदिर में प्रवेश कर गए थे। मंदिर में काफी भीड़ थी। भीड़ के बीच जैसे-तैसे दर्शन किए। इसी बीच जब वह लौटकर जा रहे थे तो पिता को मंदिर परिसर में कुछ परेशानी महसूस होने लगी और वह मंदिर में अंदर की ओर गेट नंबर दो के पास ही बैठ गए। उनसे पूछा कि क्या हुआ तो वह कुछ कह पाते कि अचानक गश खाकर गिर पड़े। वह उन्हें कंधे पर उठाकर बाहर की लेकर दौड़े। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही चिकित्सीय टीम को बुलाया, तो तुरंत ही अस्पताल ले जाने को कहा। एंबुलेंस से उनको जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन का मन नहीं माना तो वह ब्रज हेल्थ केयर ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता। रोते बिलखते परिजन फिर संत रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार ढांढस बंधाया। परिजन ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया और शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
