• Thu. Apr 2nd, 2026

नंदगांव नगर पंचायत में रार, डीएम को इस्तीफा देने पहुंचे आठ सभासद

ByVijay Singhal

Apr 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के  नगर पंचायत नंदगांव एक बार फिर सुर्खियों और विवादों में घिर गई है। पंचायत के 8 सभासदों ने चेयरमैन पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा सौंपने का प्रयास किया। हालांकि जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। सभासदों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत चेयरमैन बेशकीमती सरकारी जमीनों पर अपने चहेते लोगों से अवैध कब्जे और निर्माण करा रहे हैं। सभासदों ने इन आरोपों के साथ जीपीएस युक्त फोटो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं। सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत में बिना बोर्ड बैठक कर प्रस्ताव पारित किए गए। पिछले वर्षों में पार्किंग का ठेका उठाया गया था और इस वर्ष भी उसी प्रक्रिया को दोहराने की तैयारी की जा रही है। जबकि नगर क्षेत्र में वीआईपी पार्किंग को छोड़कर कोई व्यवस्थित पार्किंग नहीं है। आरोप है कि चैराहों, आम रास्तों, रंगीली चौक से कोसी-बरसाना रोड तक पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.