हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी के मरीजों को राहत मिल गई है। लखनऊ से इस बीमारी की दवा जिला अस्पताल आ गई है। शुक्रवार को दवा को चेक कर रजिस्टर में एंट्री की गई। हेपेटाइटिस सी और बी के मरीजों की सुविधार्थ शासन ने दवा की सुविधा प्रदान की हुई है। पिछले कई दिनों से हेपेटाइटिस सी की दवा समाप्त होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। उनको बिना दवा लिए लौट कर जाना पड़ रहा था। हिन्दुस्तान 24 टीवी न्यूज ने मरीजों की सुविधार्थ इस संबंध में गुरुवार को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। सीएमओ डाक्टर एके वर्मा एवं सीएमएस डा. मुकुंद बंसल ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और ट्रीटमेंट सेंटर के मोहसिन खान को तुरंत लखनऊ भेजा। शुक्रवार को सेंटर के फार्मासिस्ट मोहसिन हेपेटाइटिस सी की दवा लेकर लखनऊ से लौट आये हैं। एआरटी सेंटर के मेडिकल अफसर डा.सिद्धार्थ धनगर ने लखनऊ से लाई गई हेपेटाइटिसि सी की दवा को चेक किया और इसके बारे में पूछताछ की। इसकी एंट्री की गई है, जिससे दवा का वितरण नियमानुसार शुरू किया जा सके। डा.अमन कुमार एवं स्टोर के एसपी गौतम ने दवा के बारे में सीएमएस को अवगत कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
