• Sat. Feb 21st, 2026

डीएससी जवान की बाइक को ईको कार ने टक्कर मारी, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ByVijay Singhal

Sep 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के नगला लोका गांव निवासी 50 वर्षीय डीएससी जवान धर्मपाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। सेना की बटालियन ने सलामी दी और बेटे सतीश ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। धर्मपाल सिंह वर्ष 2015 में जाट रेजीमेंट से रिटायर हुए थे। उसके बाद वे डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कोर) फरीदाबाद में तैनात हो गए थे। शुक्रवार को वे मथुरा रेलवे स्टेशन से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान स्टेशन पर बेटे से मुलाकात हुई। बेटे ने उन्हें अपनी मोटरसाइकिल दे दी, जिससे वे घर के लिए निकल पड़े। शाम करीब साढ़े छह बजे धर्मपाल सिंह महावन क्षेत्र में तिवारी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि बलदेव की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची महावन पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। सेना की ओर से धर्मपाल का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर गांव लाया गया। ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन किए। गांव का माहौल शोकाकुल हो उठा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.